दिलीप साेनिगरा ज्वेलर्स शहर का सांस्कृतिक केंद्र बनेगा

    29-Mar-2026
Total Views |
 
 

jew 
अभिनेत्री नेहा जाेशी ने इस जगह की तारीफ करते हुए कहा, ‘दिलीप साेनिगरा ज्वेलर्स सिर्फ एक काॅमर्शियल ज्वेलरी की जगह नहीं है, बल्कि यह चाकण शहर में एक सांस्कृतिक केंद्र बनेगा’.उन्हाेंने कहा कि उन्हें दिलीप साेनिगरा ज्वेलर्स के अत्याधुनिक शाेरूम में ज्वेलरी का बढ़िया कारीगरी और माेहिनी कलेक्शन खास ताैर पर पसंद आया. इस कार्यक्रम में ‘सुपर बंपर ऑफर’ के चाैथे इनाम के समाराेह का उत्साह भी देखने काे मिला.यह कार्यक्रम विशेष रूप से यादगार बन गया, जिसमें हिंदी और मराठी फिल्माें के जानदार गाने थे. मशहूर गायक गणेश माेरे और पुणे आइडल दिव्या तिवारी ने गणेश स्तुति, राधा ही बावरी, अधीर मन जले, ‘मन उधाण वाऱ्याचे’, ‘गाेमू संगतिने’, बाहाे में चले आओ, ओ मेरे दिल के चैन, मेरे रश्के कमर, मेरे ढाेलना सुन जैसे सदाबहार हिंदी और मराठी गाने पेश किए, जिन्हें दर्शकाें ने खूब सराहा.
 
नितिन खंडागले (की-बाेर्ड), स्वयम साेनवणे (ऑक्टाे-पैड), आदित्य ढाले (तबला, ढाेलक) ने बेहतरीन संगत दी, जबकि पीयूष तिवारी ने साउंड सिस्टम संभाला. चाकण शहर में लंबे समय के बाद ऐसा काॅन्सर्ट आयाेजित किया गया था. इसलिए उपस्थित लाेगाें ने दिलीप साेनिगरा ज्वेलर्स की इस संकल्पना का स्वागत किया. अभिनेत्री नेहा जाेशी का स्वागत शाे-रूम के युवा निदेशक करण साेनिगरा ने शाॅल और गुलदस्ता देकर किया, जबकि अन्य सभी मेहमानाें और कलाकाराें काे शाे-रूम के वरिष्ठ प्रबंधक श्रीपाल साेनिगरा और जयेश खंडेलवाल ने शाॅल और उपहार देकर सम्मानित किया. इस आयाेजन की संकल्पना और प्रस्तुति आनंद क्षेमकल्याणी ने की थी.दिलीप साेनिगरा के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित थे.