युद्ध के संकट से निपटने हर स्तर पर प्रयास जारी: प्रधानमंत्री

    29-Mar-2026
Total Views |
 

PM 
 
युद्ध के संकट से निपटने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी है. यह प्रतिपादन प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने किया.वे शनिवार काे नाेएडा में 11,200 कराेड़ की लागत से बने देश के सबसे बड़े नाेएडा इंटरनेशनल एयरपाेर्ट का उद्घाटन कर रहे थे. उन्हाेंने कहा कि जंग से पूरा विश्व चिंतित है. कई देशाें में तेल-गैस, आवश्यक सामानाें का भारी संकट हाे गया है. भारत जनता के सहयाेग से चुनाैती का मुकाबला कर रहा है.उन्हाेंने तंज कसते हुए कहा-सपा ने नाेएडा काे अपनी लूट का एटीएम बना लिया था. उन्हाेंने कहा- देश काे नुकसान पहुंचाने वाली हरकताें काे जनता कभीमाफ नहीं करेगी. उन्हाेंने कहा- यह अभी देश का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपाेर्ट है. 4 फेज पूरे हाेने पर एशिया का सबसे बड़ा एयरपाेर्ट हाे जाएगा.
 
पीएम ने जनसभा काे संबाेधित करते हुए लाेगाें से इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग से उपजे संकट से एकजुट हाेकर लड़ने की अपील की. उन्हाेंने कहा- कल सभी राज्याें के सीएम से चर्चा हुई. देशवासियाें से कहूंगा कि धैर्य और एकजुटता के साथ इस संकट का सामना करें. ये पूरी दुनिया काे परेशान करने वाला संकट है. प्रधानमंत्री ने कहा- देश के राजनीतिक दलाें से कहना चाहता हूं कि संकट की घड़ी में ऐसी बातें करने से बचें, जाे देश के लिए नुकसानदायक हैं. देश काे नुकसान पहुंचाने वाली हरकताें काे जनता कभी माफ नहीं करेगी. एयरपाेर्ट के पहले फेज का काम पूरा हाे गया है. इसमें करीब 3300 एकड़ जमीन पर टर्मिनल और रनवे बनाए गए हैं. यह टर्मिनल हर साल लगभग 1.2 कराेड़ यात्रियाें काे संभाल सकेगा.इस पूरे प्राेजेक्ट पर करीब 11 हजार कराेड़ रुपए खर्च हुए हैं पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है. इसके चलते कई देशाें में संकट पैदा हाे गया है. भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस युद्ध-प्रभावित क्षेत्राें से मंगाता है.