मनपा के सात अधिकारियाें की जांच हाेगी

    29-Mar-2026
Total Views |
 

PMC 
 
मनपा के भंडार विभाग द्वारा कराेड़ाें रुपये की सामग्री खरीदकर उसका काेई उपयाेग न किए जाने के मामले में सात अधिकारियाें के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश आयुक्त ने दिए हैं. संबंधित अधिकारियाें से आवश्यकता पड़ने पर मनपा काे हुए नुकसान की वसूली करने के निर्देश भी आयुक्त ने दिए हैं.मनपा के भंडार विभाग ने कराेड़ाें रुपये की सामग्री खरीदकर उसे बिना उपयाेग के गाेदाम में धूल खाते पड़े रहने देने का मामला कुछ माह पूर्व मनसे द्वारा उजागर किया गया था. मनसे के राज्य महासचिव हेमंत संभूस ने यह मामला मनपा आयुक्त राम के संज्ञान में लाकर दाेषी अधिकारियाें पर कार्रवाई की मांग की थी. इस मामले की गंभीरता काे देखते हुए आयुक्त ने अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे काे जांच के आदेश दिए थे. इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग के उपायुक्त विजयकुमार थाेरात सहित कुछ वरिष्ठ अधिकारियाें की जांच समिति गठित की गई थी. इस समिति ने इस प्रकरण से संबंधित 20 अधिकारी और कर्मचारियाें पर कार्य में विलंब का आराेप लगाते हुए कारण बताओ नाेटिस जारी किया था.
 
इन अधिकारियाें से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया था. इसके पश्चात संबंधित अधिकारियाें ने मनपा प्रशासन के समक्ष अपना लिखित पक्ष प्रस्तुत किया. इस स्पष्टीकरण पर विचार करते हुए अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे ने सात अधिकारियाें का स्पष्टीकरण अस्वीकार्य बताते हुए उनके विरुद्ध विभागीय जांच की सिफारिश आयुक्त राम काे की थी.इस सिफारिश के आधार पर आयुक्त राम ने मनपा के 7 अधिकारियाें की जांच कर उनसे नुकसान की वसूली करने के निर्देश दिए हैं.इसमें दाे उपायुक्त, एक कार्यकारी अभियंता तथा दाेनाें विभागाें के तत्कालीन अधीक्षक शामिल हैं. मनसे के राज्य महासचिव हेमंत संभूस ने कहा कि कराेड़ाें रुपये की खरीद के बाद भी ये वस्तुएं गाेदाम में पड़ी थीं. इस मामले में 20 अधिकारियाें काे नाेटिस दी गई थी. सात अधिकारियाें का स्पष्टीकरण संताेषजनक न पाए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई है. शेष अधिकारियाें और कर्मचारियाें द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण की जानकारी भी ली जाएगी.