साेलापुर, 28 मार्च (वि.प्र.) भारतीय रेल ने सहायक लाेकाे पायलट (एएलपी) के 11,127 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की है. मध्य रेल के साेलापुर मंडल के अनुसार, रेलवे भर्ती बाेर्ड (आरआरबी) द्वारा जारी इस केंद्रीकृत राेजगार सूचना (सीईएन 01/2026) के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से प्रारंभ हाेकर 14 जून 2026 तक चलेगी. इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पाेर्टल www.rrbapply. gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के समय आधार सत्यापन अनिवार्य हाेगा, इसलिए उम्मीदवाराें का नाम और जन्मतिथि 10वीं के प्रमाणपत्र से मेल खानी चाहिए्. अभ्यर्थियाें काे सलाह दी गई है कि वे बायाेमेट्रिक विवरण अपडेट रखें ताकि प्रक्रिया में देरी न हाे. रेल मंत्रालय द्वारा 2024 से लागू वार्षिक भर्ती कैलेंडर के तहत यह नियुक्तियां की जा रही हैं. इस प्रणाली से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है और हर साल नए पात्र युवाओं काे राेजगार के अवसर मिल रहे हैं. यह कदम न केवल रेलवे की परिचालन सुरक्षा काे मजबूत करेगा, बल्कि बुनियादी ढांचे के विकास काे भी गति देगा. रेलवे ने उम्मीदवाराें काे दलालाें और ठगाें से सावधान रहने की सख्त हिदायत दी है.