आनंद मित्तल के नेतृत्व में ‌‘दि एस क्लब' की नई कार्यकारिणी का शपथग्रहण

क्लब के 200 सदस्यों के समक्ष मनमोहक एवं धमाकेदार कार्यक्रम

    29-Mar-2026
Total Views |

ngn
  
विमाननगर, 27 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) 

 पुणे शहर के प्रतिष्ठित अग्रगण्य दि एस क्लब-The ACE CLUB’ के नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट और क्लब के युवा साथी आनंद ईेशरचंद मित्तल के साथ नई कार्यकारिणी का शानदार शपथग्रहण समारोह रविवार (22 मार्च) की शाम संपन्न हुआ. क्लब ने अपने 14वें वर्ष में पदार्पण करते हुए कल्याणीनगर स्थित 'Ballr क्लब‌‘ में इस मनमोहक एवं धमाकेदार कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस अवसर पर क्लब के 200 सदस्यों के समक्ष 11 वें प्रेसिडेंट के रूप में आनंद मित्तल तथा उनके साथ सेक्रेटरी कवित पोद्दार, ट्रेजरर संजय अग्रवाल और बोर्ड के अन्य सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति, व्यापारी एवं अन्य क्लब अग्रवाल क्लब और एवाईसी के पदाधिकारी उपस्थित थे.
 
  नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट आनंद मित्तल ने हर महीने नए अभिनव कार्यक्रम देने का संकल्प किया. उन्होंने कहा, आगामी वर्ष में हम नए और अभिनव कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे. हम सभी सदस्यों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेंगे. ये कार्यक्रम टीम बिल्डिंग, बाहरी मनोरंजन, खेल गतिविधियां, त्यौहार, सांस्कृतिक विषय, धार्मिक यात्राएं और विदेशी दौरे आदि पर आधारित होंगे.
 
इस इंस्टालेशन के औपचारिकता भरे कार्यक्रम को इस साल के प्रेसिडेंट ने उल्लेखनीय तरीके से इवेंट का रूप दिया, जिसने सभी उपस्थित का मन मोह लिया. पारंपरिक राष्ट्रगीत से शुरुआत के बाद फाउंडर चेयरमैन डॉ. नरेश मित्तल के साथ पूर्व प्रेसिडेंट (IPP) अमिताभ अग्रवाल और पूर्व सेक्रेटरी अमित गुप्ता समेत वर्तमान PST ने दीप प्रज्वलन किया. नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट आनंद मित्तल के प्रयत्नों से पहली बार निर्मित ACE ANTHEM का अनावरण डॉ. नरेश मित्तल के हाथों संपन्न हुआ. इस शानदार एंथम ने सभी का मन मोह लिया. निवर्तमान सेक्रेटरी अमित गुप्ता ने पिछले वर्ष की झांकी पेश की जिससे सभी की मीठी यादें ताजा हो गई. पूर्व अध्यक्ष अमिताभ अग्रवाल ने साल भर के आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का धन्यवाद व्यक्त किया और अपने अनुभव को सुखद बताया. सेक्रेटरी कवित पोद्दार ने एक्जीक्यूटिव काउंसिल के 12 सदस्यों का परिचय कराया और आगामी इवेंट की संक्षेप में जानकारी दी तथा अंत में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया. कार्यक्रम के दौरान 3 मनभावक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया और कार्यक्रम के पश्चात सभी सदस्य डांस फ्लोर पर उतर आए. सभी ने डीजे की धुनों पर इस शाम की रंगीनी को चार चांद लगा दिए. गौरतलब है कि इस वर्ष The ACE परिवार में 30 से भी अयादा नए सदस्य दंपत्ति शामिल हुए, जिन्होंने अपने पहले ही अनुभव को अदभुत और सुखद बताया.  
 
डॉ. नरेश मित्तल - संस्थापक-अध्यक्ष अमन अग्रवाल - उपाध्यक्ष मुख्य सदस्य - अशोक मित्तल, सुभाष गुप्ता, मोहन गुप्ता, संदीप अग्रवाल नई कार्यकारिणी से - आनंद मित्तल (अध्यक्ष), कवित पोद्दार (सचिव), संजय अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), अमिताभ अग्रवाल (निवर्तमान अध्यक्ष), अमित गुप्ता (निवर्तमान सचिव), मंडल के अन्य सदस्य - अरुण सिंघल, भगवान अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, विवेक अग्रवाल, महेंद्र गोयल, सतीश निवेतिया, आनंद अग्रवाल, विजय पी. अग्रवाल, मोहनलाल अग्रवाल, विनोद गुप्ता, संदीप अग्रवाल. कार्यकारी समिति- सीए सचिन बंसल (औंध), अमूल अग्रवाल (औंध), रितेश अग्रवाल (वाकड़), गिरीश अग्रवाल (मार्केट यार्ड), सुमित अग्रवाल (वाकड), सचिन अग्रवाल (मार्केट यार्ड), सीए योगेश अग्रवाल (विमान नगर), मोहित गोयल (मार्केट यार्ड), सुमीत मित्तल (संगमवाड़ी), आनंद अग्रवाल (बाणेर).
 
सफलता मंजिल नहीं, बल्कि निरंतर यात्रा डॉ. नरेश मित्तल - संस्थापक-अध्यक्ष The ACE Club ने 13 वर्षों में पुणे में विशिष्ट पहचान बनाई है. यह पहचान केवल कार्यक्रमों के आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसे परिवार का प्रतीक है जहां सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के माध्यम से हर आयु वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जाता है. The ACE Club की सबसे बड़ी ताकत हमारी उपलब्धियां, एकता, भावना और हम का वह भाव, जिसने हर चुनौती को अवसर में बदला है. हमारे हर आयोजन में केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक उद्देश्य होता है - लोगों को जोड़ना, प्रेरित करना और आगे बढ़ाना. हर महान संगठन की पहचान यह होती है कि वह समय के साथ बदलता है, खुद को नया करता है और आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने का अवसर देता है. आज हम उसी ऐतिहासिक क्षण के साक्षी हैं.