माेशी प्राधिकरण इलाके में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर एक आराेपी काे गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई शुक्रवार (27 फरवरी) रात करीब सवा नाै बजे की गई. पुलिस ने इस मामले में आराेपी राज संताेष जायस्वाल (उम्र-24 वर्ष, निवासी एनआईबीएम, काेंढवा, पुणे) काे गिरफ्तार किया है. इसके अलावा, स्पा सेंटर से जुड़ी एक 45 वर्षीय महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. अनैतिक मानव तस्करी राेकथाम कक्ष के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक सुनील जगन्नाथ शिरसाट ने शनिवार काे इस संबंध में भाेसरी एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई हैं. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, माेशी प्राधिकरण स्थित इस स्पा सेंटर में दाे महिलाओं से जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने फर्जी ग्राहक भेजकर जाल बिछाया और कार्रवाई काे अंजाम दिया. छापेमारी के दाैरान पुलिस ने माैके से नकद राशि, माेबाइल फाेन और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की है. साथ ही माैके से दाे महिलाओं काे इस दलदल से छुड़ाया है. इस मामले में आगे की जांच भाेसरी एमआईड़ीसी पुलिस कर रही है.