बावधन, 29 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) सूर्यदत्त इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज के कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी के बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बीपीटी) पाठ्यक्रम की पहली बैच ने नासिक स्थित महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान वेिशविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है. अंतिम वर्ष के इस बैच का परिणाम 100 प्रतिशत रहा. संस्थान के इतिहास में यह एक गर्व का क्षण है, क्योंकि पहली ही बैच ने उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा की मजबूत नींव रखी है. इस परीक्षा में याहवी बरई ने 75.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं महेेशरी रणसुभे ने 74.87 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय जबकि मीनल परटे ने 73.25 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया. सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया, उपाध्यक्ष सुषमा चोरडिया तथा प्राचार्या डॉ. सिमी रेठरेकर ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षक वर्ग को बधाई दी. प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया ने कहा, विद्यार्थियों की एकाग्रता, शिक्षकों का समर्पण और संस्थान का अभिभावकत्व - इन तीनों का संगम ही समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करता है. हम इस सफलता के सूत्र को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं. प्राचार्या डॉ. सिमी रेठरेकर ने बताया कि सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल का समन्वय करते हुए, भावनात्मक समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से युक्त भविष्य के सक्षम और संवेदनशील स्वास्थ्य पेशेवर तैयार करने के लिए संस्थान निरंतर प्रयासरत है. प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, क्लीनिकल प्रशिक्षण तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक 020- 67901376 या 9765551321 पर संपर्क कर सकते हैं.