शिवाजीनगर, 29 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) राम नवमी के पावन अवसर पर, समानता, गरिमा और सशक्तिकरण की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम उठाते हुए ‘अंकुर विद्यामंदिर प्राथमिक विद्यालय' (एक समावेशी स्कूल) में इनरव्हील क्लब पुणे रिवर रिदम्स क्लब द्वारा हैप्पी स्कूल और व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष दीप्ति सरावगी, सचिव ऋचा बंसल और आई. पी.पी. निकिता मित्तल ने जिला सचिव अपर्णा प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति रही. यह स्थान केवल एक स्कूल के रूप में नहीं, बल्कि जीवन की एक नई शुरुआत के लिए एक लांच पैड के रूप में परिकल्पित किया गया है. समावेशी शिक्षा के दर्शन पर आधारित यह पहल 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों का पोषण करती है, जो उनकी क्षमताओं की परवाह किए बिना समान सीखने के अवसर सुनिश्चित करती है. यहां भविष्यवादी दृष्टिकोण - जो पारंपरिक शिक्षा से आगे बढ़कर कम उम्र से ही आत्मनिर्भर व्यक्ति तैयार करने पर केंद्रित है. बताया गया कि व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र को बहुत सोच-समझकर युवा मस्तिष्क को जीवन कौशल और उद्यमशीलता की जागरूकता से लैस करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें उन्हें बागवानी, बढ़ईगिरी, सिलाई और कंप्यूटर कौशल जैसे कार्यों से परिचित कराया जाता है. निवर्तमान अध्यक्ष निकिता मित्तल और पूर्व अध्यक्ष प्राची द्वारा आर्थिक योगदान के साथ साथ पीपी प्राची अग्रवाल और क्लब की सदस्य दीपिका गोयल द्वारा खिलौनों, पहेलियों, कहानियों की किताबों, लेगोस, हेलमेट के साथ स्केट्स और खेलकूद के सामानों का एक समृद्ध संग्रह दान किया गया.