तुलसीबाग में श्रीराम राज्याभिषेक समारोह उत्साह से संपन्न

    30-Mar-2026
Total Views |
 
bgdn
तुलसीबाग में श्रीराम मंदिर के श्रीरामजी संस्थान द्वारा श्रीराम राज्याभिषेक समारोह उत्साह के साथ मनाया गया. संस्थान के कार्यपालक ट्रस्टी डॉ. रामचंद्र तुलसीबागवाले, ट्रस्टी भरत तुलसीबागवाले, कोटेेशर तुलसीबागवाले, रामदास तुलसीबागवाले, श्रीपाद तुलसीबागवाले तथा तुलसीबागवाले परिवार उपस्थित थे. पुणे प्रांत के सरसुभेदर श्रीमंत नारो अप्पाजी तुलसीबागवाले द्वारा 1761 में स्थापित सुंदर मंदिर में इस वर्ष 265वां श्रीराम नवमी महोत्सव मनाया जा रहा है. इस अवसर पर महोत्सव के ध्वजों का भी सम्मान किया गया. दर्शनबुवा वझे ने कीर्तन सेवा प्रस्तुत की.