पुणे, 29 मार्च ( आज का आनंद न्यूज नेटवर्क ) खडकी स्थित क्वीन्स मेरी टेक्निकल इंस्टीट्यूट अर्थात क्यूएमटीआई के कारगिल ऑडिटोरियम में सक्षम साहित्य कला मंच का 5 वा कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस आयोजन में सैनिक परिवारों के साथ-साथ पुणे शहर के अनेक कवियों और कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस उपक्रम से सैनिकों तथा नागरिक युवाओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है. कार्यक्रम की सूत्रधार विजेता पाचपोर और ज्योति नाईक ने बताया कि यह बहुभाषिक ओपन माइक मंच क्यूएमटीआई के डीन एवं मंच के संस्थापक कर्नल डॉ. वसंत बल्लेवार तीर की प्रेरणा से स्थापित हुआ है. कार्यक्रम में मुंबई तथा पुणे के कवि मनीषा जंब, लीला कुलकर्णी, निशा मोटघरे, विजेता, ज्योति नाईक, जमील शेख, राजीव धोकटे , जयंती खरे, विनय सेथी , स्नेहा सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल सलिल जैन,विनोद पथोडिया तथा सैनिक भाइयों में अवधूत पाटिल, किशोर पवार ने प्रस्तुति दी. समापन में अेिशनी, देवरे और सैनिक साथियों ने गाये गये गीत ने देश भक्ति की समां बांध दी. ज्योति नाईक और विजेता जी ने की गई समीक्षा काफी उल्लेखनीय रही. दिव्या कटारे ने कार्यक्रम का सूत्रसंचालन किया. अंत में कर्नल वसंत बल्लेवार तीर ने आभार प्रदर्शन करते हुए अपनी कविता की प्रस्तुति से माहौल को भावनिक बनाया और सभी ने उनकी कविता की सराहना की. अगला कार्यक्रम 17 अप्रैल को होगा. वार्षिक महोत्सव अक्टूबर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें चयनित कलाकारों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे.