महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

    30-Mar-2026
Total Views |
bfb
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साधु वासवानी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, डॉन बॉस्को यूथ सेंटर और एक्सा ग्लोबल बिजनेस सर्विसेज के सहयोग से पुणे के विभिन्न क्षेत्रों से आई 100 महिलाओं के लिए उपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में डॉ. मनीषा कदम (प्राचार्या, साधु वासवानी कॉलेज ऑफ नर्सिंग), डॉ. जया जॉन वर्गीस, फादर दिनेश एवं फादर जो (डॉन बॉस्को यूथ सेंटर) समेत गणमान्य उपस्थित थे. प्रो. नमिता पाठक, रूपाली शिंदे, शोभा पाटिल और प्रियंका कदम के मार्गदर्शन में नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने मूकनाट्य के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया. साथ ही हास्य योग, स्वास्थ्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. एक्सा ग्लोबल बिजनेस सर्विसेज के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को ब्यूटी केयर किट और सिलाई मशीनें वितरित की गईं. कार्यक्रम का आयोजन नागसेन चव्हाण, लीना गायकवाड़, प्रिया सोनावणे और मिलिंद जगदमनी ने किया.