गडचिराेली जिले के चामाेरशी राेड पर एक भीषण दुर्घटना हुई है. शादी समाराेह से लाैट रहे दूल्हाें की स्काॅर्पियाे कार काे सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी. इस भयावह दुर्घटना में अब तक 6 लाेगाें की माैत हाे चुकी है और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. स्काॅर्पियाे एक शादी समाराेहसंपन्न हाेने के बाद रामपुर से भदभिड़ी माेकासा जा रही थी. इस वाहन में कुल 16 यात्री सवार थे. गडचिराेली-चामाेरशी मार्ग पर तलाेधी (माेकासा) गांव के पास एक खतरनाक माेड़ पर, विपरीत दिशा से आ रही एक यात्री टबस ने स्काॅर्पियाे काे बुरी तरह टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जाेरदार थी कि स्काॅर्पियाे चकनाचूर हाे गई. दुर्घटना की आवाज सुनते ही स्थानीय लाेग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलाें काे बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया.
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सभी यात्रियाें काे गडचिराेली जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही दाे लाेगाें की माैत हाे गई. अस्पताल में इलाज करा रहे कुछ घायलाें की हालत बेहद गंभीर है, जिससे आशंका है कि इस दुर्घटना में मरने वालाें की संख्या बढ़ सकती है. बताया जा रहा है कि स्काॅर्पियाे में करीब 16 लाेग सवार थे. हादसे में कई लाेगाें की माैके पर ही माैत हाे गई, जबकि दाे लाेगाें ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम ताेड़ दिया. घायलाें काे तत्काल गढ़चिराैली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.