मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एमएलसी पद से इस्तीफा

    31-Mar-2026
Total Views |
 
 

BH 
 
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने साेमवार काे बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उनका इस्तीफा विजय चाैधरी और एमएलसी संजय गांधी लेकर विधान परिषद पहुंचे.मंत्री विजय चाैधरी ने कहा, मुख्यमंत्री राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हाे चुके हैं. ये ताे संवैधानिक प्रक्रिया है. आज उन्हें इस्तीफा देना था. उनका त्यागपत्र एमएलसी संजय गांधी ने विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह साैंप दिया है. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद मंत्री अशाेक चाैधरी भावुक नजर आए. वाे फफक कर राेते दिखे. वहीं तेजस्वी यादव ने कहा, बीजेपी ने मुख्यमंत्री से दबाव में इस्तीफा दिलवाया है. इधर, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का इस्तीफा बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी ने विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. प्रेम कुमार काे साैंप दिया है. नितिन नवीन ने कल असम जाने से पहले अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष काे साैंपा था. सुबह 9 बजे से सीएम हाउस में हलचल रही. ललन सिंह, अशाेक चाैधरी और संजय झा, बिजेंद्र यादव मुख्यमंत्री से मिले.