पुणे, 30 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) साईंनाथ मंडल द्वारा राम नवमी के मौके पर दिये गये साईं पुरस्कार को मैं भगवान श्रीराम और खुद साईं की कृपा मानता हूं, यह विचार मंदिरों और मूर्तियों के जानकार डॉ. गो बं. देगलुरकर ने व्यक्त किए. डॉ.गो.बं.देगलुरकर को गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर साईंनाथ मंडल ट्रस्ट की तरफ से दिए जाने वाले साईं पुरस्कार से सम्मानित किया गया. डॉ. शंकर अभ्यंकर, विधायक हेमंत रासने, साईंनाथ मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष पीयूष शाह मंच पर उपस्थित थे. पुणेरी पगड़ी, सम्मानपत्र, सम्मानचिन्ह यह पुरस्कार का स्वरूप है. डॉ.गो.बं.देगलुरकर ने कहा, साईंनाथ मंडल के माध्यम से गणेशभक्त कार्यकर्ता लोगों की सेवा का कार्य कर रहे हैं, यह सराहनीय है. डॉ. शंकर अभ्यंकर ने कहा कि, श्रीराम को धर्म, संस्कृति, गुण, जीवन मूल्य, वीरता और पुरुषार्थ का आदर्श माना जाता है. नरेंद्र व्यास, शंकर निंबालकर, अमर राव, नंदकुमार ओव्हाल, संकेत निंबालकर ने अतिथियों का स्वागत किया. सम्मानपत्र का लेखन राजीव पाटसकर ने किया और सम्मानपत्र आर्य शितुत ने पढ़ा. आशीष जराड ने सूत्रसंचालन किया. शुरुआत में नटरंग कला एकेडमी के कलाकारों ने डांस परफॉर्मेंस ‘त्रिपुंड' पेश किया.