पासपोर्ट हेतु फर्जी कागजात जमा करने वालों के खिलाफ एफआईआर होगी

साल भर में 4 लाख 70 हजार पासपोर्ट वितरित, रीजनल पासपोर्ट अधिकारी डॉ.विनोद गायकवाड़ ने दी जानकारी

    31-Mar-2026
Total Views |
 
bff
बाणेर , 30 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पासपोर्ट की मांग दिन-ब-दिन बढ रही है. इस बीच कुछ लोग पासपोर्ट एप्लिकेशन के समय फर्जी कागजात जमा करते है, इसलिए अब फर्जी कागजात(डॉक्यूमेंट्स) जमा करनेवालों के खिलाफ एफआईआर (फर्स्ट इन्फॉरमेशन रिपोर्ट) दाखिल करना पासपोर्ट कार्यालय द्वारा शुरू किया गया है और जिनके उपर चार्जशीट (आरोपपत्र) दाखिल किया गया है, ऐसे लोगों के पासपोर्ट भी जब्त किए जा रहे हैं. पुणे में अवैध पासपोर्ट से रहनेवाले विदेशी नागरिकों पर भी कार्रवाई जा रही है. पुणे विभाग के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी डॉ. विनोद गायकवाड और उप पासपोर्ट अधिकारी श्रृति पाण्डेय ने सोमवार को बाणेर स्थित पासपोर्ट भवन में दोपहर 4 बजे आयोजित पत्रकार वार्ता में पासपोर्ट संबंधित जानकारी दी. इस बीच 30 मार्च से मुंढवा का पासपोर्ट सेवा केंद्र(पीएसके) अब बाणेर-पाषाण लिंक रोड पर स्थलांतरित किया गया है. इसके बारे में भी जानकारी दी. अवैध पासपोर्ट के जरिए रहनेवालों में बांग्लादेशीय नागरिकों के प्रमाण अधिक है. क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी डॉ. विनोद गायकवाड ने कहा कि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स (एआई) का इस्तेमाल करके कुछ नागरिक फर्जी डॉक्यूमेंट्स पासपोर्ट एप्लिकेशन के समय जमा कर रहे हैं, ऐसे लोगों के ऊपर एफआईआर दाखिल करना शुरू किया है. किसी आदमी के उपर अपराध दाखिल हुआ हो और कोर्ट में उसके उपर चार्जशीट दाखिल की गई है. उसके बाद कोर्ट के आदेश के अनुसार पासपोर्ट रद्द किया जाता है. ऐसे भी केसेस हमारे पास आते हैं. पासपोर्ट वितरित करने के समय व्यक्ति भारतीय है या नहीं. उसके उपर अपराध दाखिल है या नहीं, यह भी देखा जाता है. उप पासपोर्ट अधिकारी श्रृति पाण्डेय ने कहा कि, सिंगल पेरेन्टस्‌‍ केसेस में भी नियमों के अनुसार पासपोर्ट वितरित किया जाता है, पासपोर्ट कार्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर सिंगल पेरेन्टस्‌‍ के बारे में हर तरह की जानकारी दी गई है. सिंगल पेरेन्ट्स केसेस में डिवोर्सी केसेस भी होते है. विदेश मंत्रालय के नियमों के अनुसार ही पासपोर्ट जारी किया जाता है. मुंढवा का पासपोर्ट सेवा केंद्र सोमवार(30 मार्च) से बाणेर-पाषाण लिंक रोड पर स्थलांतरित हुआ. इस के बारे में डॉ. विनोद गायकवाड ने कहा कि, 18000 स्क्वेयर फीट एरिया में यह नया ऑफिस है. वेटिंग एरिया भी बडा है. सेपरेट वेटिंग एरिया भी हैं. दो बडे हॉल हैें. यहां पर हर दिन 1800 से भी ज्यादा पासपोर्ट अपॉइंट्समेंट दिए जाएंगे. लोगों को पासपोर्ट संबंधित अधिकारिक तौर पर जानकारी मिले,इसलिए ओपन हाऊस आयोजन भी किया जाता हैं. लोगों की शिकायतों का भी निराकरण करने का प्रयास हम करते हैं. देश भर में 37 पासपोर्ट कार्यालय हैं. इन कार्यालयों के अंतर्गत 93 पासपोर्ट सेवा केंद्र(पीएसके) और 450 पोस्ट ऑफ पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) कार्यरत हैं. अब पुणे शहर के साथ-साथ पिंपरी चिंचवड, सोलापुर, और अन्य जगहों से भी पासपोर्ट की मांग बढने लगी है. पुणे विभाग के पासपोर्ट कार्यालय के अंतर्गत 12 जिलों में 17 जगहों पर पीओपीएसके और 2 जगहों पर पीएसके है. बढती हुई मांग को लेकर और पीएसके और पीओपीएसके बढाने के बारे में भविष्य में विचार हो सकता है.  
 
ई-पासपोर्ट वितरण की भी शुरुआत हुई

वित्तीय वर्ष 2025-2026 तक पुणे विभाग द्वारा 4 लाख 80 हजार से भी ज्यादा पासपोर्ट वितरित किए गए हैं. फरवरी 2026 में 43909 पासपोर्ट वितरित किए गए हैं. मोबाइल पासपोर्ट वैन और ओपन हाऊस द्वारा पासपोर्ट संबंधित जानकारी दी जाती है. ई-पासपोर्ट वितरित करने की शुरूआत भी हुई है. अब तक 2025 में देश भर में 8 लाख ई-पासपोर्ट वितरित किए गए हैं. पासपोर्ट के जरिए हम दुनिया के 120 देशों सें जुडे हुए हैं, यह जानकारी पुणे विभाग के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी डॉ.विनोद गायकवाड ने दी है.