मोशी, 30 मार्च (आ.प्र.) पुणे में पहली बार बालाजी कल्याण उत्सव समारोह का भव्य आयोजन गत 21 मार्च को धूमधाम से संपन्न हुआ. कार्यक्रम में सम्मिलित विभिन्न समाज के गणमान्य व्यक्तियों, मित्रों एवं पूरे परिवार के 500 से अधिक लोगों ने यहां दर्शन का लाभ उठाया. यह दिव्य कार्यक्रम प्रिंस परिवार द्वारा मोशी स्थित रेडिक्स डाइज एंड मोल्ड - फ!क्ट्री परिसर में आयोजित किया गया था. इस विशेष अवसर पर कृष्णमुरारी अग्रवाल की 80वीं सालगिरह (सहस्त्र चन्द्रदर्शन) बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह रही कि पूरे साज-सज्जा और मंदिर में लगने वाले फूलों की व्यवस्था तिरुमाला बालाजी मंदिर के विशिष्ट महंतों द्वारा की गई. लगभग तीन घंटे तक चला यह कार्यक्रम उपस्थित जनसमूह को भक्ति और श्रद्धा में सराबोर करता रहा. प्रसाद व्यवस्था में विशेष रूप से तिरुमाला से मंगाए गए लड्डुओं का वितरण किया गया, जिसे सभी ने अत्यंत श्रद्धा और प्रसन्नता के साथ ग्रहण किया. इस अभूतपूर्व बालाजी दर्शन ने सभी को भक्ति और आनंद से अभिभूत कर दिया. कार्यक्रम के सफल संचालन में संगीता एवं रामेेशर भारुका, संजीवकुमार अग्रवाल, संजय एवं एकता अग्रवाल, संदीप एवं मेघना अग्रवाल, अंकित एवं स्नेहा भारुका, अनिकेत एवं आकांक्षा अग्रवाल, रोहित एवं सुचिता अग्रवाल, पूजा एवं सुमित, अपेक्षा, अर्चित, पूर्वा और निहार का विशेष योगदान रहा.
बालाजी मंदिर की प्रतीकात्मक संरचना लगभग 80 फीट चौड़े और 25 फीट ऊंचे भव्य बालाजी मंदिर की प्रतीकात्मक संरचना का निर्माण किया गया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. तिरुमाला से आए लगभग 20 पुजारियों ने, प्रमुख पुजारी व्यंकटेेशरराव जी (बैंगलुरु) के नेतृत्व में, पूरे विधि-विधान और पवित्रता के साथ इस दिव्य आयोजन को संपन्न किया.