मिडिल-ईस्ट में युद्ध का फिलहाल काेई समाधान निकलता नहीं दिख रहा है. आसमान मिसाइलाें से दहक रहा है, जमीन धमाकाें से कांप रही है और हर दिन हालात और खतरनाक हाेते जा रहे हैं. अमेरिका-इजराइल जहां ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं, वहीं ईरान भी कड़ा जवाब दे रहा है. साेमवार काे ईरान और यमन ने इजराइल में भारी बमबारी की और हमले के चलते हाइफा की तेल रिफाइनरी में आग लग गई, जिससे लाखाें लीटर तेल बर्बाद हाेने का अंदाजा लगाया जा रहा है. वहीं कुवैत में ईरान के हमले में एक भारतीय की माैत हाे गई. ईरान ने यूएई में अमेरिकी सेना के बेस पर ड्राेन से हमले किए.वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के उन ठिकानाें काे निशाना बनाया है, जिन्हें लंबे समय से खाेजा जा रहा था.ट्रंप ने ट्रुथ साेशल पर लिखा, ईरान में बड़ा दिन. हमारी महान सेना ने कई लंबे समय से ढूंढे जा रहे ठिकानाें काे नष्ट कर दिया.
हमारी सेना दुनिया में सबसे बेहतरीन और सबसे ताकतवर है. इससे पहले ट्रंप ने कहा कि वह ईरान का तेल और यूरेनियम भंडार अपने कब्जे में लेना चाहते हैं और ख़ार्ग द्वीप पर भी नियंत्रण कर सकते हैं. ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी कि ईरान नहीं माना ताे उसका नष्ट हाेना तय है.इससे पहले ईरान की राजधानी तेहरान में साेमवार सुबह दाे शक्तिशाली विस्फाेटाें की आवाज सुनी गई, जिससे शहर के उत्तरी हिस्साें में हड़कंप मच गया. स्थानीय सूत्राें और कुछ रिपाेर्टाें के अनुसार, इससे पहले शहर में एयर डिफेंस सिस्टम भी सक्रिय हाेते देखे गए. इसके जवाब में इराक की राजधानी बगदाद स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे यूएस विक्ट्री बेस पर राॅकेट हमले का दावा किया. मीडिया रिपाेर्ट के अनुसार, यह सैन्य अड्डा राजधानी बगदाद के पश्चिम में 20 किलाेमीटर दूर है. इस राॅकेट हमले में सैन्य अड्डे पर तैनात ए32बी ट्रांसपाेर्ट विमान में आग लग गई.इस बीच हिजबुल्लाह ने दावा किया कि उसने इजराइल के उत्तरी शहर हाइफा में नेवल बेस पर मिसाइलें दागी हैं.