महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथाॅरिटी (म्हाडा) के मुंबई बाेर्ड ने 2640 घराें के बिक्री की लाॅटरी की अधिकृत घाेषणा की है. अलग-अलग आय ग्रुप के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया साेमवार काे दाेपहर तीन बजे शुरू की जाएगी और 29 अप्रैल 2026 तक रात 11.59 तक चलेगी. साेमवार काे म्हाडा के उपाध्यक्ष और सीईओ संजीव जायसवाल इसका शुभारंभ करेंगे. मुंबई में कन्नमवार नगर- विक्राेली, पत्राचल सिद्धार्थ नगर-गाेरेगांव, ओल्ड मगाठाणे-बाेरीवली, गाेराई- बाेरीवली, सुभाष नगर-चेंबूर, गांधीनगर-बांद्रा, पंतनगर-घाटकाेपर, गिरगांव, वडाला, काेपरी-पवई, माझगांव, तुंगा पवई, लाेकमान्य नगर-दादर, पहाड़ी गाेरेगांव, एंटाॅप हिल-वडाला जैसे इलाकाें में ये घर उपलब्ध कराए गए हैं.
ड्राॅ के लिए ऑनलाइन आवेदन पंजीयन और आवेदन जमा करने का प्रक्रिया साेमवार 30 मार्च से शुरू हाेगी. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल 2026 रात 11.59 बजे तक है. ऑनलाइन डिपाॅजिट अमाउंट 30 अप्रैल 2026 रात 11.59 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे. ड्राॅ के लिए मिले आवेदन की ड्राफ्ट लिस्ट 5 मई 2026 काे दाेपहर 3 बजे पब्लिश की जाएगी. ड्राफ्ट लिस्ट पब्लिश हाेने की तारीख से ऑनलाइन क्लेम और ऑब्जेक्शन फाइल करने की डेडलाइन 8 मई 2026 काे दाेपहर 3 बजे तक दी गई है. ड्राॅ के लिए स्वीकार किए गए आवेदन की अंतिम सूची 12 मई 2026 काे दाेपहर 3 बजे पब्लिश की जाएगी. लाॅटरी 15 मई 2026 काे सुबह 11 बजे निकाली जाएगी.