एंटी करप्शन ब्यूराे जयपुर की टीम ने शनिवार काे सीकर में बड़ी कार्रवाई काे अंजाम दिया. टीम ने कल्याण सर्किल पर अशाेका हाेटल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हेड काॅन्स्टेबल उत्तम पांडे काे 13 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया.हेड काॅन्स्टेबल से पूछताछ जारी है. उत्तम पांडे ने पीड़ित से 15 लाख की डिमांड की थी. 2 लाख रुपये वह पहले ही ले चुका था और अब 13 लाख रुपये लेने के लिए सीकर आया था.जानकारी के अनुसार, पीड़ित सीए है. उसे आराेपी हेड काॅन्स्टेबल लगातार धमकियां दे रहा था कि पैसा दाे नहीं ताे आराेपी बना दूंगा. आराेपी हेड काॅन्स्टेबल उसे कहता कि वह ईडी में बड़ा अधिकारी है. आराेपी हेड काॅन्स्टेबल पीड़ित पर लगातार दबाव बना रहा था. इस पर पीड़ित ने दाे लाख ताे पहले ही दे दिए. इसके बाद पीड़ित ने जयपुर एसीबी में शिकायत की.
हेड काॅन्स्टेबल काे पकड़ने के लिए एसीबी ने पूरा जाल बिछाया.शिकायत का सत्यापन हाेने पर एसीबी ने पीड़ित काे 11 लाख रुपये के डमी नाेट दिए. इसमें बाकी 2 लाख असली थे. हेड काॅन्स्टेबलने हाेटल के बाहर रिश्वत ली.रिश्वत लेकर वह जैसे ही अंदर जाने लगा ताे एसीबी ने उसे दबाेच लिया.परिवादी ने 30 दिसंबर 2025 काे एसीबी में रिपाेर्ट दी थी कि उसने ्नयूएफए्नस कंपनी में इन्वेस्टमेंट किया था. उस कंपनी के माेहम्मद शकील के समन की तामील करवाने के लिए एक आदमी सीकर आया, जिसने सीकर आकर परिवादी से संपर्क किया. माेहम्मद शकील के खिलाफ एक मामला चंडीगढ़ ईडी में दर्ज है. इसके जांच अधिकारी असिस्टेंट डायरेक्टर अतुल गुप्ता हैं. उनकी ओर से जारी किए गए समन की तामील करवाने के लिए हेड काॅन्स्टेबल उत्तम पांडे ने परिवादी से संपर्क किया. उसने परिवादी काे आराेपी नहीं बनाने के नाम पर 20 लाख की डिमांड की थी. आराेपी उत्तम पांडे वाॅट्सऐप पर परिवादी से बातचीत करके पैसाें की डिमांड करता था.