बारहवीं बाेर्ड की परीक्षा देने हाॅस्टल से स्कूल जा रही छात्रा काे रास्ते में ही हार्ट अटैक आ गया. वह च्नकर खाकर बेहाेश हाेकर जमीन पर गिर पड़ी. सूचना मिलते ही छात्रा काे अस्पताल पहुंचाया गया, यहां डाॅक्टराें ने उसे मृत घाेषित कर दिया. मामला बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ थाना इलाके के सागवा गांव का शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे का है. छात्रा पिछले 2 साल से सरकारी हाॅस्टल में रहकर सागवा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रही थी.सज्जनगढ़ एसएचओ धनपत सिंह ने बताया कि सज्जनगढ़ उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सागवा की 12वीं की छात्रा पूजा कुमारी मीणा की माैत हुई है
वह सुबह अपनी सहेलियाें के साथ 12वीं बाेर्ड का कृषि विज्ञान पेपर देने जा रही थी.प्रथम दृष्टया माैत का कारण हार्टअटैक माना जा रहा है. छात्रा के परिजनाें के प्रतापगढ़ से यहां पहुंचने के बाद शव का पाेस्टमार्टम करवाया जाएगा.मामले काे लेकर स्कूल प्रिंसिपल ने एफआईआर भी दर्ज करवाई है. इसमें बताया- पूजा कुमारी मीणा निवासी अरनाेद (प्रतापगढ़) बालिका छात्रावास सागवा से स्कूल की ओर आ रही थी. इसी दाैरान वह रास्ते में चक्कर खाकर गिर गई. उसकी सहेलियां, जिला परिषद सदस्य नरसिंह निनामा, स्थानीय सरपंच और ग्रामीणाें ने तत्काल छात्रा काे निजी वाहन से सरकारी अस्पताल सज्जनगढ़ पहुंचाया. इस दाैरान वार्डन प्रियंका चरपाेटा भी साथ रहीं.अस्पताल में इलाज के दाैरान छात्रा की माैत हाे गई.