कल्याणीनगर, 3 मार्च (आ.प्र.) माता-पिता बनने का सपना कई लोगों के लिए भावनात्मक और अनमोल होता है. लेकिन कई बार उपचार का खर्च इतना अधिक होता है कि आम लोगों के लिए इसे वहन करना मुश्किल हो जाता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए, पुणे के प्रसिद्ध फेमकेअर फर्टिलिटी (कल्याणीनगर) सेंटर में एक विशेष मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया गया है. 28 फरवरी से 14 मार्च की अवधि के दौरान सुबह 10 से शाम 6 बजे तक यह मुफ्त जांच की जाएगी और आईवीएफ (IVF) विशेषज्ञों द्वारा उचित परामर्श भी दिया जाएगा. संतान सुख की राह देख रहे कई जोड़ों को केवल महंगे खर्च के कारण उपचार से वंचित रहना पड़ता है. इसे समझते हुए, फेमकेअर फर्टिलिटी सेंटर आधुनिक उपकरणों और अनुभवी विशेषज्ञों के माध्यम से मरीजों को सस्ती दरों पर उच्चस्तरीय सेवा प्रदान करने का प्रयास कर रहा है. बताया गया कि इस सेंटर में खतऋ और खणख की दरें सभी के लिए वहन करने योग्य रखी गई हैं. फेमकेअर फर्टिलिटी एक प्रतिष्ठित संस्थान है जहां आईवीएफ (IVF) और आईयूआई (खणख), आईसीएसआई (ICSI) और डोनर ट्रीटमेंट्स, ओव्यूलेशन इंडक्शन और टाइम इंटरकोर्स, फ्रीजिंग (एग/एम्ब्रियो), असिस्टेड लेजर हैचिंग, प्री-इम्प्लांटेशन जेनेटिक स्क्रीनिंग जैसे उपचार उपलब्ध हैं.
संतान का सपना देख रहे जोड़ों से लाभ लेने की अपील
फेमकेअर फर्टिलिटी सेंटर ने उन सभी जोड़ों से इस मुफ्त जांच शिविर का लाभ उठाने की अपील की है जो संतान का सपना देख रहे हैं. यह जांच पुणे के कल्याणीनगर स्थित सेंटर में मुफ्त की जाएगी. इसके लिए पंजीकरण और अनिवार्य है. अपॉइंटमेंट लेने के लिए नंबर - 9967050566 या वेबसाइट: www.femcarefertility.com पर संपर्क किया जा सकता है.