राष्ट्रीय स्तर पर ‌‘साइंस फेस्ट-2026' पूना कॉलेज में सफलतापूर्वक संपन्न

    04-Mar-2026
Total Views |

bfbg


 पुणे, 3 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पूना कॉलेज ऑफ आर्टस साइंस एंड कॉमर्स के विज्ञान विभाग एवं आंतरिक गुणवत्ता ओशासन प्रकोष्ठ (IQ C) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर का साइंस फेस्ट 2026 उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. 13 और 14 फरवरी को आयोजित इस महोत्सव में मॉडल मेकिंग, पोस्टर प्रेजेंटेशन, क्विज, न्यूट्रिशनल फूड, रील मेकिंग और सेमिनार जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. समन्वयक डॉ. मुजीब शेख ने बताया कि महाविद्यालय के साथ अन्य कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय सहभाग दर्ज कराते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. IQ C समन्वयक डॉ. शिरीन शेख ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में शोध प्रवृत्ति और नवोन्मेषी सोच विकसित करते हैं. अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. इकबाल शेख ने कहा, विज्ञान केवल विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने की पद्धति है. कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. संचालन प्रा. मुबीन शेख ने किया तथा डॉ. शोएब अहमद ने आभार व्यक्त किया.