शिवाजीनगर, 3 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की 26 वीं वार्षिक बैठक में परिषद द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए सुभासिस दास को सीआईआई पुणे जोनल काउंसिल का अध्यक्ष तथा नितिन मित्तल को वर्ष 2026-27 के लिए सीआईआई पुणे जोनल काउंसिल का उपाध्यक्ष नामित किया गया है. बता दें कि, नितिन मित्तल के-नेस्ट (Knest) के संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं, जो एल्युमीनियम फॉर्मवर्क और निर्माण तकनीक में एक वैेिशक अग्रणी कंपनी है. साल 2014 से, उन्होंने इस कंपनी को 5,000 वर्ग फुट की एक छोटी कार्यशाला से बढ़ाकर 10 लाख वर्ग फुट के विनिर्माण क्षेत्र वाली एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के रूप में स्थापित किया है. रियाद (सऊदी अरब) में उनका एक नया प्लांट भी जल्द शुरू होने वाला है. मेक इन इंडिया के प्रबल समर्थक मित्तल के पेटेंट नवाचार अब ‘के- नेस्ट कंस्ट्रक्शन टेक' के रूप में विकसित हो चुके हैं, जो आठ देशों को बुनियादी ढांचा सुविधाएं प्रदान करते हैं. वे रियल एस्टेट, आईटी और एआर टेक ( AR tech) में भी सक्रिय निवेशक हैं. क्रिकेट के प्रति उत्साही मित्तल, खेल के अनुशासन और अपने उद्यमी दृष्टिकोण को मिलाकर टिकाऊ और वेिशस्तरीय औद्योगिक विकास को बढ़ावा देते हैं. सुभासिस दास अल्फा लावल इंडिया ( alfa Laval India) के प्रबंध निदेशक और क्लस्टर अध्यक्ष हैं. यह एक प्रमुख स्वीडिश बहुराष्ट्रीय इंजीनियरिंग कंपनी है जो हीट ट्रांसफर, सेपरेशन और फ्लूइड़- हैंडलिंग तकनीकों में विशेषज्ञता रखती है. आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के पूर्व छात्र, सुभासिस दास के पास कोल इंडिया, शेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और सैंडविक जैसी वैेिशक दिग्गज कंपनियों में 30 से अधिक वर्षों का नेतृत्व अनुभव है.