5 स्कूली छात्राें ने लगवाया एचपीवी का टीका

    04-Mar-2026
Total Views |
 
 
vaccine
 
महाराष्ट्र में सर्वाइकल कैंसर की राेकथाम के लिए राज्यव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है.शनिवार काे मुंबई की कक्षा 9वीं की पांच छात्राओं काे एचपीवी का टीका लगाया गया, जाे महाराष्ट्र में सर्वाइकल कैंसर राेकथाम अभियान की शुरुआत का प्रतीक है. टाेपीवाला नेशनल मेडिकल काॅलेज और बाई वाईएल नायर चैरिटेबल हाॅस्पिटल में आयाेजित उद्घाटन समाराेह में, माज़गाँव की छात्राएं जीविका ठक्कर, जुड़वां बहनें रिद्धि और सिद्धि हरिहर, और अग्रिपाड़ा की माही चव्हाण और शमिका सदविलकर अपने माता-पिता के साथ उपस्थित थीं.माता-पिता ने बताया कि उन्हें इस पहल के बारे में कुछ ही दिन पहले रिश्तेदाराें, पड़ाेसियाें और अस्पताल के जनसंपर्क कार्यक्रम के माध्यम से पता चला था.
 
लड़कियाें काे उनके बाएं हाथ पर एचपीवी वैक्सीन की 0.5 मिलीलीटर की एक खुराक दी गई और उसके बाद, उनकी बाईं तर्जनी उंगली के नाखून पर मार्कर पेन से निशान लगाया गया.हर राज्य में इसकीशुरुआत एक केंद्र से हुई है और महाराष्ट्र में हमने मुंबई से शुरुआत की है.एक सप्ताह के भीतर हम पूरे महाराष्ट्र में टीके वितरित कर देंगे.टीकाें की काेई कमी नहीं है, अगर हमें और खुराक की जरूरत हाेगी ताे केंद्र सरकार आपूर्ति करेगी, राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा.पहले चरण में मनपा के स्कूलाें की 24,936 लड़कियाें काे टीका लगाया जाएगा, और बाद के चरणाें में निजी और सहायता प्राप्त स्कूल भी इसमें शामिल हाेंगे.यह अभियान 14 वर्ष से कम आयु की लड़कियाें काे लक्षित करता है, और मुंबई में अनुमानित 1,30,000 लाभार्थियाें काे इससे लाभ मिलेगा.स्वास्थ्य अधिकारियाें ने बताया, बृहन्मुंबई नगर निगम काे गार्डसिल-4 की 20,160 खुराकें प्राप्त हुई हैं.