पुणे ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में 60 निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी संपन्न

    05-Mar-2026
Total Views |

vfbgn


पुणे, 4 मार्च (आ.प्र.)
 पुणे के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में अंधत्व निवारण के उद्देश्य से कल्पतरू फाउंडेशन, Virion Foundation of India तथा जनसेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 60 निःशुल्क मोतियाबिंद शस्त्रक्रियाएं सफलतापूर्वक पूर्ण की गईं. यह उपक्रम ‌‘राष्ट्रीय नेत्र यज्ञ' (RNY) के अंतर्गत, जो राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम का एक भाग है, संचालित किया गया. इन शस्त्रक्रियाओं का प्रायोजन कल्पतरू प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड के ‌‘कल्पा आरोग्य सेवा (KRE)' CSR प्रकल्प के अंतर्गत किया गया. सभी शस्त्रक्रियाएं पुणे जिले के वेल्हे तहसील के आंबी स्थित जनसेवा ग्रामीण नेत्र अस्पताल में संपन्न हुईं, जो इस अभियान का मुख्य जमीनी भागीदार रहा. यह संपूर्ण पहल कल्पतरू फाउंडेशन और विजन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की साझेदारी से सफलतापूर्वक क्रियान्वित की गई. शस्त्रक्रिया के पश्चात किए गए अनुवर्ती परीक्षणों में 100 प्रतिशत सफलता दर्ज की गई. चिकित्सकों के अनुसार, मरीजों की दृष्टि में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता में भी सकारात्मक परिवर्तन आया है. यह पहल ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता और उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है.