प. रेलवे के विभागाध्यक्षों और प्रबंधकों ने सेवा संकल्प लिया

    05-Mar-2026
Total Views |
bfsbf 

 मुंबई, 4 मार्च (वि.प्र.)

 पश्चिम रेलवे द्वारा सोमवार, 02 मार्च को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पारित सेवा संकल्प प्रस्ताव के अनुपालन में सेवा संकल्प का पालन किया. इस प्रस्ताव का वाचन किया गया तथा सार्वजनिक सेवा, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन में जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्धता की गंभीर पुष्टि करते हुए इसे अंगीकृत किया गया. पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिम रेलवे मुख्यालय कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने मुख्यालय में प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधकों एवं मुख्य कारखाना प्रबंधकों के साथ सेवा संकल्प प्रस्ताव का संकल्प दिलाया. बैठक के उपरांत प्रस्ताव के सिद्धांतों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा क्षेत्रीय स्तर पर लागू किए जाने वाले ठोस कार्यों की पहचान के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई. इसी प्रकार के आयोजन संबंधित प्रमुख विभागाध्यक्षों, मंडल रेल प्रबंधकों, मुख्य कारखाना प्रबंधकों एवं जगजीवन राम अस्पताल के चिकित्सा निदेशक के नेतृत्व में मंडलों तथा उत्पादन इकाइयों/कारखाने में भी आयोजित किए गए्‌‍. सभी कार्यालयों में अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सेवा संकल्प की शपथ दिलाई गई्‌‍. सेवा संकल्प के महत्व एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों के कल्याण के प्रति समर्पण, नैतिक आचरण तथा उत्तरदायी प्रशासन पर विशेष बल दिया गया.