पीएमआरडीए के आयुक्त पद पर डॉ. अभिजीत चौधरी की नियुक्ति

    05-Mar-2026
Total Views |

bngn 

 पुणे, 4 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) के आयुक्त पद पर डॉ. अभिजीत चौधरी की नियुक्ति की गई है. वहीं पीएमआरडीए के वर्तमान आयुक्त योगेश म्हसे का तबादला अल्पसंख्यक विभाग के सचिव पद पर किया गया है. डॉ. अभिजीत चौधरी वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वे वर्तमान में नागपुर मनपा के आयुक्त के रूप में कार्यरत थे. साथ ही उन्होंने नागपुर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में भी कार्य किया है. इससे पहले वे राज्य जीएसटी विभाग में संयुक्त आयुक्त तथा छत्रपति संभाजीनगर मनपा के आयुक्त के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. मूल रूप से जलगांव जिले के भुसावल के निवासी डॉ. चौधरी ने के.ई.एम. हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज, मुंबई से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है. वर्ष 2010 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय पुलिस सेवा में प्रवेश किया था. इसके अगले ही वर्ष उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा में भी सफलता प्राप्त की.