भारत वानखेड़े स्टेडियम में रंगोत्सव को तैयार !
सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी कड़ी टक्कर : अभिषेक को ड्रॉप करने का गौतम गंभीर साहस दिखाए
05-Mar-2026
Total Views |
मुंबई, 4 मार्च (वि.प्र.) रंगोत्सव किस दिन मनाया जाए इसे लेकर मुंबईकरों में दो राय रही हो, लेकिन वे इस बात पर जरूर एकमत हैं कि रंग खेलने का असली मजा तो गुरुवार को इंग्लैंड को हराने के बाद ही आएगा. भले ही आईसीसी टी- 20 वेिशकप के सेमीफाइनल के लिए सुरक्षाकर्मियों ने वानखेड़े स्टेडियम में रंग लाने पर प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन ट्रेंड और मूड देखते हुए यह तो तय है कि सूर्या की टीम जीतते ही यहां आसमान रंगीन हो जाएगा. हमेशा भावनाओं पर सवार रहनेवाले भारतीय समर्थकों का सब्र अभिषेक शर्मा को लेकर अब सीमा लांघ चुका है. शुरुआत के तीन शून्य के बाद भी अभिषेक के बल्ले की मुर्दनी छाई हुई है और उनके इसी आत्मवेिशास के अकाल की वजह से ही वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच में भी उन्होंने दो कैच टपका दिए्. अब समय आ गया है कि सूर्या और गंभीर अंतिम चार के स्टेज पर कोई चांस ना लें और उन्हें ड्रॉप करने का साहस दिखाएं. सेमीफाइनल नॉक आउट स्टेज है और यहां दूसरा मौका नहीं मिलेगा इसलिये दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तत्पर रहेंगी. अब यही देखना है कि आइकॉनिक वानखेड़े स्टेडियम में आनेवाली अरब सागर की हवा क्या ब्रितानियों को गेटवे ऑफ इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाती है. यह देखना रोचक होगा कि अंग्रेज समर्थकों का दल -बार्मी आर्मी- और वानखेड़े में मौजूद 36 हजार की भीड़ में कौन किस पर बीस पड़ता है. यहां जीतनेवाली टीम फाइनलिस्ट ही नहीं बनेगी बल्कि भारी मनोवैज्ञानिक बल के साथ अहमदाबाद पहुंचेगी और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) को मनाने का सबसे बड़ा उपहार अपने देश की महिलाओं को देगी. 1983 की वेिश विजेता बनी भारतीय टीम में सुनील वाल्सन मलयाली थे तो 2007 की टीम में एस. श्रीसंत रहे और इसी टोटके को लेकर अब क्रिकेट प्रेमियों को वेिशास हो गया है कि 2024 में यह भाग्य मलयाली संजू सैमसन लेकर आए हैं और वे सूर्या के दल को पोडियम तक पहुंचाएंगे.