सिंधी साहित्य अकादमी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

    05-Mar-2026
Total Views |


bdGN

चिंचवड़, 4 मार्च (आ.प्र.)

सिंधी साहित्य अकादमी और प्रियदर्शिनी सोशल ग्रुप के सहयोग से रामकृष्ण मोरे हॉल में मंगलवार (3 मार्च) को शाम 6 बजे होली के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. इस मौके पर बोलते हुए, अकादमी के पदाधिकारी मनोहर जेठवानी ने कहा कि मैं सिंधी साहित्य अकादमी के अधिकारियों से अकादमी के लिए प्रावधान रखने और सिंधी समाज साहित्य अकादमी से अनुरोध करूंगा. मुख्य अतिथि के तौर पर मनपा की नगरसेविका सविता आसवानी, सिंधी समाज के सदस्य सोनू साई, धनराज आसवानी, मनोहर जेठवानी, सुरेश हेमनानी (भारतीय सिंधु सभा प्रदेश अध्यक्ष) जवाहर कोटवानी, ज्योतिका मलकानी, गीता तिलकानी, रेशमा खैनी, जीत हीरानंदानी, अवत जेठवानी, मशहूर कंस्ट्रक्शन बिजनेसमैन परमानंद जमतानी, धनराज मंगनानी, मोती मिलानी, इंद्र पूनावाला, मुस्कान जेठानी, सिंधी साहित्य अकादमी के प्रतिनिधि सौरभ शिंदे और विशनदास दासवानी मौजूद थे. इस मौके पर जान्हवी रामनानी का लिखा और जूली तेजवानी का निर्देशन किया हुआ सिंधी भाषा में एक कॉमेडी प्ले पेश किया गया. साथ ही प्रियदर्शिनी सोशल ग्रुप की तरफ से सिंधी समाज के अलगअलग त्यौहारों, खाने-पीने की चीजों और शादी के रीति-रिवाजों पर एक वीडियो प्रेजेंटेशन पेश किया गया और साथ ही एक नृत्य प्रदर्शन भी किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अजित कंजवानी, तुलसीदास तलरेजा, श्रीचंद नागरानी, एंशीराम हरजानी, हरेश गंगवानी, पूजा गंगवानी, हीरालाल रिजवानी, नारायण नाधानी, भगवानदास खत्री, मनीष पंजाबी, हेमंत राजेश, सुरिंदर मंघनानी तथा बड़ी संख्या में सिंधी समुदाय के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए.