शिक्षण प्रसारक मंडल के अध्यक्ष पद पर सुधीर कालकर निर्वाचित : पंचवर्षीय चुनाव में 12 सदस्यों का चयन

    05-Mar-2026
Total Views |

hygj


 शिवाजीनगर, 4 मार्च (आ.प्र.)

पुणे के एक मशहूर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन, शिक्षण प्रसारक मंडल के नियामक मंडल के पंचवर्षीय चुनाव हाल ही में संपन्न हुए. इसमें 12 सदस्य निर्विरोध चुने गए. नियामक मंडल की पहली सभा में सुधीर कालकर को अध्यक्ष, सीए राधेश्याम अग्रवाल को उपाध्यक्ष और एसपीएम इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल रमा कुलकर्णी को सचिव पद पर नियुक्त किया गया. नियामक मंडल पर 12 सदस्य, यानी सीए राधेश्याम अग्रवाल, राघव अष्टेकर, अनिल बर्वे, मनोज भालेराव, यशोधन भिड़े, नवीन दासरी, सुधीर कालकर, तुषार कुलकर्णी, पराग ठाकूर (पुणे), सुनील जोशी (ठाणे), सुरेशबाबू मंकनी (सोलापुर), विवेक नायक (मुंबई), आदि निर्विरोध चुने गए. नियामक मंडल का चयन वर्ष-2026 से लेकर वर्ष- 2031 तक पांच साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है.