सूयर्दत्त द्वारा स्वास्थ्य जांच व जागरूकता अभियान कल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क शिविर का आयोजन

    06-Mar-2026
Total Views |

bsfbg 
बावधन, 5 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

सूर्यदत्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के सूर्यदत्त इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस की ओर से शनिवार (7 मार्च) को सभी युवाओं, पुरुषों और महिलाओं के लिए एक निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान का आयोजन करेगा. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इस विशेष शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसमें जीवनशैली में बदलाव के कारण होने वाली मानसिक और शारीरिक बीमारियों को रोकने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों की स्क्रीनिंग शामिल होगी. यह स्क्रीनिंग और जागरूकता शिविर सूर्यदत्त के बावधन परिसर में शिक्षासाम ाजिक स्वास्थ्य पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया है. यह पहल साईधाम कैंसर चैरिटेबल हॉस्पिटल और डॉ. माने मेडिकल फाउंडेशन के सहयोग से की गई है. यह कैंसर स्क्रीनिंग डॉ. स्वप्निल माने के मार्गदर्शन में साई संजीवनी क्लीनिक ऑन व्हील्स के माध्यम से की जाएगी. फिजियोथेरेपी, फार्मेसी, नर्सिंग और हॉस्पिटैलिटी विभागों के छात्र और शिक्षा एवं गैर-शिक्षा कर्मचारी इसमें शामिल होंगे. इसका उद्देश्य मुख कैंसर, स्तन कैंसर और गर्भाशय संबंधी विकारों के बारे में जागरूकता पैदा करना है. जिसमें कैंसर के लक्षणों की शीघ्र पहचान और रोकथाम पर जोर दिया गया है. सूर्यदत्त इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस के फिजियोथेरेपी विभाग के विशेषज्ञ स्न्ाायुतंत्र व अस्थिसंस्था के स्वास्थ्य ,पुनर्वास की आवश्यकता और निवारक उपायों के संबंध में विस्तृत फिजियोथेरेपी जांच की जाएंगी. सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ.संजय बी.चोरड़िया और संस्था की उपाध्यक्ष सुषमा संजय चोरड़िया ने बताया कि, एज्यू-सोशियो हेल्थ इनिशिएटिव शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक प्रतिबद्धता के बीच एक कड़ी है. शिविर में शामिल होने की अपील यह शिविर शनिवार (7 मार्च) को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक सूर्यदत्त के कैंपस परिसर, बावधन में आयोजित किया गया है. प्रिंसिपल डॉ.सिमी रेठरेकर ने सभी से निशुल्क पंजीकरण के लिए अपना पूरा नाम, पता और मोबाइल नंबर 7262 011338, 7262011774 पर व्हाट्सएप करने की अपील की है.