रंगोत्सव के बाद अब पहला मेजबान चैम्पियन बनने की चुनौती

भारत चौथी बार टी-20 वेिश कप के फाइनल में : अहमदाबाद में क्रिकेट प्रेमियों को ट्रॉफी मिलने का इंतजार

    07-Mar-2026
Total Views |

bgfvnbgv 

 मुंबई, 6 मार्च

भारत ने टी-20 वेिश कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर 8 मार्च को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, लेकिन अब उसके सामने यह चुनौती है कि क्या वह मेजबान के रूप में चैम्पियन बननेवाली पहली टीम बन बनेगी. अब तक अपने देश में आयोजन करानेवाला देश खिताब नहीं जीत सका है. दोनों टीमों के बीच यह रोचक आखिरी मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. गत रात वानखेडे स्टेडियम में आखिरी बॉल फेंके जाने के बाद इंडियन फैंस ने रंगोत्सव का जमकर धमाल मचाया. हर ओर तिरंगा भी रंगों के बीच लहराता दिखा जबकि उधर ब्रितानियों का चेहरा 7 रन से दिल टूटने की मायूसी को बयां कर रहा था. भारत की ओर से मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 246 रन पहुंच कर भारतीय क्रिकेटप्रेमियों की सांसों को रोकने की स्थिति में पहुंच गई थी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में बेथेल ने 48 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड को मैच में आखिरी ओवर तक रोमांच बनाए रखा, लेकिन वे अपनी टीम को विजय स्तम्भ तक नहीं पहुंचा सके. इससे पूर्व भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 253 रन बनाए. इस खिताबी मुकाबले से पहले भारत और न्यूजीलैंड टीमों की तीन बार आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल में भिड़ंत हुई है लेकिन हालांकि पहली बार दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में आमने-सामने हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच साल 2000 के चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला हुआ था.न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को इस खिताबी मुकाबले में 4 विकेट से हराया था. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 265 रनों का टारगेट दिया था, जिसे न्यूजीलैंड की टीम ने 49.4 ओवर में चेज कर लिया था.भारत और न्यूजीलैंड के बीच साल 2021 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया था. कुल मिलाकर, भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टूर्नामेंट्स के तीन फाइनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से दो न्यूजीलैंड ने तो एक भारत ने जीता है. अब देखना होगा कि टी-20 वर्ल्ड कप में होने वाले खिताबी मुकाबले में कौन-सी टीम बाजी मारती है. गुरुवार रात वास्तव में तो अक्षर के कैच और बुमराह के स्पैल ने पासा पलटा. जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 33 रन खर्च कर एक विकेट लिया. वहीं हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में 38 रन खर्च कर दो विकेट लिए. इन दोनों की गेंदबाजी ने भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 95 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे. लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी से यह मुकाबला अपने नाम कर लेगी, लेकिन बेथेल ने विल जैक्स के साथ मिलकर साझेदारी निभाई और भारत के लिए मुश्किलें बढ़ा दी. जैक्स और बेथेल ने पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों पर 77 रनों की साझेदारी की. लेकिन इसके पूर्व अक्षर पटेल ने जिस तरह भागकर शानदार कैच लपककर ब्रूक को पवेलियन वापस भेजा उससे रास्ता बन गया था. अक्षर यहीं नहीं रुके और उन्होंने विल जैक्स का कैच पकड़ने में बेहतरीन फुर्ती दिखाई. 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने विल जैक्स को आउट कराया. अक्षर पटेल ने शानदार कैच लपका. आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 30 रन चाहिए थे और स्ट्राइक पर बेथेल थे, लेकिन वह इस ड्रामाई ओवर में 22 रन ही ले सकी. सैमसन ने 26 गेंदों पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां अर्धशतक ही नहीं लगाया बल्कि 42 गेंदों पर 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 89 रन बनाकर अपनी टीम को रेकॉर्ड स्कोर तक ले गए.