अग्रवाल समाज फेडरेशन का ‌‘होली खेलरंग रसिया' संपन्न

    07-Mar-2026
Total Views |

bfb 

पुणे, 6 मार्च (आ.प्र.)

पुणे में अग्रवाल समाज फेडरेशन की ओर से 3 मार्च को नगर रोड स्थित जिम लाइफ टर्फ क्लब में ‌‘होली खेलरंग रसिया' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पुणे जिले के विभिन्न क्षेत्रों वाकड़, पाषाण, मार्केटयार्ड, वड़गांव शेरी, खराड़ी, विश्रांतवाड़ी, येरवड़ा, खड़की, दापोडी, बोपोड़ी, निगड़ी, तलेगांव और दिघी से सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रेन डांस, डीजे की धुनों पर नृत्य, फूलों की होली तथा प्राकृतिक रंगों से होली खेलना रहा. उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ रंगोत्सव का आनंद लिया. इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष कृष्णकुमार गोयल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि होली ऐसा पर्व है, जिसमें आपसी मतभेद, ईर्ष्या और द्वेष का दहन कर प्रेम, सद्भाव और एकता के रंग में रंगना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते ह्‌ैं‍. कार्यक्रम में फेडरेशन की मुख्य कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष श्याम गोयल, सचिव के. एल. बंसल, उपाध्यक्ष विनोद बंसल, महिला अध्यक्ष नीता चंद्रशेखर तथा युवा अध्यक्ष विकास गर्ग उपस्थित रहे. इसके अलावा महिला कार्यकारिणी की सदस्य लक्ष्मी बंसल, मीना गोयल, मीनाक्षी गोयल, उषा तुलस्यान सहित अग्रवाल समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और युवा समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे. कार्यक्रम में शामिल सभी ने अग्रवाल समाज फेडरेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की और इसे समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने वाला आयोजन बताया.