वानखेड़े प्रेस रूम में मुंबई के दिवंगत पत्रकारों का नामपट्ट

    07-Mar-2026
Total Views |

mhmh


मुंबई, 6 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

मुंबई के दिवंगत खेल पत्रकारों के क्रिकेट के विकास और विस्तार में योगदान के नजरिये मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने वानखेड़े स्टेडियम के प्रेस रूम की दीवार पर दिवंगत खेल पत्रकारों का नामपट्ट लगाकर उनके योगदान को याद किया है. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अजिंक्य नाइक और उनके साथियों ने बुधवार को एक आयोजन में दीवार पर लगी नामों की सूची का अनावरण किया. इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और कुछ दूसरे देशों में, दिवंगत खेल पत्रकारों और कमेंटेटरों और जर्नलिस्ट के नामों की लिस्ट हमेशा क्रिकेट स्टेडियम के प्रेस रूम में लगाई जाती है. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की इस पहल की तारीफ हो रही है और उम्मीद है कि भारत के दूसरे क्रिकेट स्टेडियम के दिवंगत स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के नाम भी लगाए जाएंगे. यह महान और दिवंगत 37 खेल पत्रकार इस प्रकार हैं : के.एन. प्रभु, सुंदर राजन, शिवशंकर सिंह (नवभारत टाइम्स), जी.के.मेनन, प्रदीप के. विजयकर, गिरीश दीक्षित, विलियम कुट्टो,आत्माराम मोरे, वी.वी.करमरकर, चंद्रशेखर पी.संत, रॉन हेंड्रिक्स, ए.टी.पी. सारथी, राजन बाला, सैबी फर्नांडिस, सूर्यकांत फातरफेकर, एस.के. शाम, थॉमस रोचा, एस.वी.शेषाद्रि,सुहास आगाशे, गौतम साठे, दारा पोचखानवाला, सुरेंद्र मोदी, हरेश मुनवानी, विवेक बेंद्रे, शरद कोटनिस, राजू भारतन, जावेद अख्तर, डिकी रत्नागर, ए.एफ.एस.तल्यारखान, अनंत सेतलवाड़, सुरेश सरैया, द्वारकानाथ संजगिरी, जयंत नेने, विनोद वासुदेव, अल्बर्ट डिसूजा और गोपाल भट.