महावीर कोठारी सीए इंस्टीट्यूट की पिंपरी-चिंचवड़ शाखा के अध्यक्ष बने

    08-Mar-2026
Total Views |

vbfsbg 
पिंपरी, 7 मार्च (आ.प्र.)

सीए महावीर अशोक कोठारी को वर्ष 2026-27 की अवधि के लिए द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया पिंपरी-चिंचवड़ शाखा का अध्यक्ष चुना गया है. उनके चुनाव की घोषणा हाल ही में निगड़ी में सीए इंस्टीट्यूट के कार्यालय में हुए चुनाव में की गई. सीए कोठारी ने अध्यक्ष का पदभार मौजूदा अध्यक्ष सीए वैभव मोदी से संभाला. इंस्टिट्यूट के नियुक्त किए गए अन्य पदाधिकारी में सीए मनोज मालपाणी (उपाध्यक्ष), सीए सारिका चोरड़िया (सचिव), सीए धीरज बलदोटा (कोषाध्यक्ष एवं सीए स्टूडेंट्स यूनियन अध्यक्ष), समिति के सदस्य सीए शैलेश बोरे और सीए सचिन ढेरंगे शामिल हैं. नए नियुक्त अध्यक्ष सीए कोठारी ने कहा कि संगठन पूरे वर्ष सीए सदस्यों और विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला आयोजित करेगा, टैक्स के बारे में जानकारी देगा, सम्मेलन का भी आयोजन करेगा, विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करने का साथ-साथ अन्य सामाजिक उपयोगी कार्यक्रम का आयोजन करेगा.