अग्रशक्ति सामाजिक मंच (रजि) की ओर से अध्यक्षा शोभा अग्रवाल के नेतृत्व में अजंता पार्टी हॉल में रसिया होली स्नेह सम्मेलन आयोजित किया गया. इस दौराम सदस्यों ने फूलों की होली खेली. कार्यक्रम में मथुरा की मंडली ने माखन लीला का मनमोहक मंचन किया, जिससे मुंबई में ही वृंदावन सा दृश्य जीवंत हो गया. मंत्री निशा जैन ने बताया कि सभी महिलाओं ने इस उत्सव का भरपूर आनंद लिया, वहीं उपाध्यक्ष पार्वती केडिया और अनीता गोयल ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों का भरोसा दिलाते हुए सभी का आभार जताया.