जनगणना का पहला चरण देशभर में कल से शुरू

    01-Apr-2026
Total Views |
 

census 
 
जनगणना-2026 का पहला चरण 1 अप्रैल बुधवार से देशभर में शुरू हाे रहा है. रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयु्नत मृत्युंजय कुमार द्वारा घाेषणा की गई. पत्रकारवार्ता करते हुए उन्हाेंने कहा-आजादी के बाद देश की आठवीं जनगणना के काम में 34 लाख कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा करेंगे. इसके अलावा 33 सवाल भी पूछे जाएंगे. सारी जानकारी गाेपनीय रखी जाएगी.आरटीआई से भी जवाब नहीं पाया जा सकेगा. डिजिटल प्रणाली से लाेगाें काे स्वगणना की भी सुविधा दी जाएगी.जनगणना हेतु केंद्र से 12000 कराेड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार केंद्र सरकार ने कहा है कि स्थिररिश्ते में रहने वाले लिव-इन कपल्स काे भी शादीशुदा माना जाएगा. ऐसा तब ही हाेगा जब कपल मानेगा कि उनका रिश्ता लंबा चलने वाला है.
 
पहले चरण के लिए ऑनलाइन पाेर्टल भी शुरू किया गया है, जहां लाेग खुद अपनी जानकारी भर सकेंगे. उनकी मदद के लिए इस पाेर्टल पर ऋअट (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल) भी दिए गए हैं. यह चरण हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना कहलाता है. इसका मकसद देश में घराें और बुनियादी सुविधाओं की जानकारी जुटाना है, ताकि सरकार बेहतर याेजनाएं बना सके. दूसरे चरण में आबादी से जुड़ी डिटेल जानकारी ली जाएगी. भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण कहते हैं, मजनगणना की संदर्भ तिथि (रेफरेंस डेट) बहुत महत्वपूर्ण है. संदर्भ समय 1 मार्च की आधी रात है, जाे 28 फरवरी 2027 और 1 मार्च 2027 के बीच पड़ती है.
 
इस संदर्भ तिथि का उल्लेख 16 जून 2025 काे जारी पहली अधिसूचना में किया गया था, जिसमें जनगणना कराने के इरादे की घाेषणा की गई थी. इसी संदर्भ तिथि के कारण इसे जनगणना 2027 कहा जाता है.16 जून, 2025 काे अधिसूचना प्रकाशित हाेने के बाद प्रक्रिया शुरू हाे गई थी, लेकिन संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 ही बनी हुई है.जनगणना के परिणामाें से प्रत्येक प्रशासनिक इकाई, राज्य, जिले, गांव और वार्ड की जनसंख्या और विभिन्न आंकड़ाें की एक झलक मिलेगी, जैसा कि वे 1 मार्च, 2027 काे 12:00 बजे रात्रि की स्थिति में हाेंगे.इसलिए यह संदर्भ तिथि बहुत महत्वपूर्ण है.भारत में जनगणना दाे चरणाें में की जाती है.पहला चरण हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना है, जिसमें घराें की सूची बनाना और उनकी गिनती करना शामिल है.