आंध्र प्रदेश में नाैसेना कर्मचारी ने प्रेमिका के शव के तीन टुकड़े किए

    01-Apr-2026
Total Views |
 

crime 
 
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक शादीशुदा नेवी कर्मचारी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. आराेपी ने शव के 3 टुकड़े किए. एक हिस्सा फ्रिज में छिपा दिया, दूसरा बाेरे में भरकर बेड के नीचे रख दिया और तीसरा यानी सिर काे सुनसान इलाके में ले जाकर जला दिया.वारदात के समय पत्नी मायके गई थी.पुलिस के मुताबिक आराेपी चिंतादा रविंद्र (35) नेवी कर्मचारी हैं. वह आईएनएस डेगा में तैनात है.रविंद्र ने रविवार दाेपहर अपनी 29 साल की प्रेमिका माेनिका काे घर बुलाया था. शाम के समय दाेनाें के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने हत्या कर दी.हत्या के बाद आराेपी ने खुद थाने पहुंचकर अपराध कबूल कर लिया. पुलिस के जांच में सामने आया कि रविंद्र ने माेनिका की चाकू से हत्या की. रविंद्र और माेनिका की मुलाकात 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. इसके बाद दाेनाें के बीच संबंध बने. वे विशाखापट्टनम में अलगअलग जगहाें पर मिलते थे.पुलिस के मुताबिक रविंद्र का दावा है कि माेनिका ने उससे 3.5 लाख रुपए लिए थे.