पुणे, 31 मार्च (आ.प्र.) भगवान महावीर स्वामी के पावन जन्म कल्याणक (महावीर जयंती) के उपलक्ष्य में जैन सोशल ग्रुप पुणे उड़ान द्वारा सेवा भाव से शीतल पेयजल (कोल्ड ड्रिंक) वितरण केंद्र का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम ग्रुप के अध्यक्ष दशरथ जैन (कवाड़) के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया तथा भीषण गर्मी में शीतल पेय का लाभ उठाया. कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, नगरसेवक, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारी वर्ग की उपस्थिति रही. सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया. इस आयोजन को सफल बनाने में ग्रुप के सदस्यों एवं फ्रेंड सर्कल का विशेष योगदान रहा. प्रमुख सहयोगियों में प्रवीण चोरबोले, राकेश, विनोद जैन, अशोक कोठारी, सुरेश जैन, चंपालाल, भरत जैन, अनिकेत, रीतेश, निनाद, उषा जैन, संगीता जैन, जिनी लोढ़ा, डॉ. दिव्या, प्रिया मुथा सहित अन्य सदस्यों का उल्लेखनीय सहयोग रहा. जैन सोशल ग्रुप उड़ान ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्य निरंतर करने का संकल्प व्यक्त किया.