भोसरी ब्लाइंड स्कूल में महाप्रसाद का वितरण

    01-Apr-2026
Total Views |

bgng


भोसरी, 31 मार्च (आ. प्र.)

जैन कॉन्फ्रेंस पंचम जोन महिला विभाग द्वारा भगवान महावीर जयंती के अवसर पर ब्लाइंड स्कूल में महाप्रसाद का आयोजन किया गया, यह जानकारी अध्यक्ष कल्पना कर्णावट ने दी. यह उपक्रम श्रीमती पताशी बाई रतनचंद लुंकड़ मानव कल्याण ट्रस्ट (भोसरी) द्वारा चलाए जा रहे ब्लाइंड स्कूल में किया गया. इस अवसर पर पंचम जोन की जनरल सेक्रेटरी सुनीता चोरडिया, पब्लिसिटी और प्रमोशन हेड आशा खिंवसरा, एग्जीक्यूटिव मेंबर अनिता नाहर, सुशीला बोथरा, सुरेखा सांखला, कल्पना रांका, लीना कटारिया, प्रमिला कर्णावट आदि महिला सदस्य उपस्थित थीं. स्टूडेंट्स को भगवान महावीर के जीवन की इंस्पायरिंग कहानियों के जरिए गाइड़ किया गया. इस उपक्रम के बाद प्रिंसिपल दत्तात्रय कांबले ने धन्यवाद दिया.