तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सत्ताधारी डीएमके और विपक्षी एआईएडीएमके ने अपने चुनावी घाेषणा पत्र जारी कर दिए हैं. घाेषणा पत्र में प्रमुख मतदाता समूहाें, खासकर महिलाओं, किसानाें के लिए कई कल्याणकारी वादे किए गए हैं. डीएमके ने 2021 के चुनावाें में 505 वादे किए थे लेकिन इस बार उसने अपने वादाें की संख्या बढ़ाकर 525 कर दी है. वहीं दूसरी ओर, सत्ता में वापसी की काेशिश कर रही एआईएडीएमके ने कल्याणकारी याेजनाओं और लक्षित सब्सिडी पर केंद्रित 297 वादे किए हैं.
एआईएडीएमके के महासचिव के.पलानीस्वामी ने वादा किया है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है ताे राशन कार्ड धारकाें काे मुफ्त रेफ्रिजरेटर दए जाएंगे.इसके अलावा, कुला विलाक्कू याेजना के तहत, एआईएडीएमके ने सभी परिवार कार्ड धारकाें के लिए 2,000 रुपए की सब्सिडी का प्रस्ताव रखा है, जिसे पार्टी राज्यभर के परिवाराें के लिए प्रत्यक्ष लाभ के रूप में पेश कर रही है. दाेनाें पार्टियाें ने सामाजिक कल्याण क्षेत्र में मिलतेजुलते वादे किए हैं. उन्हाेंने वृद्धावस्था पेंशन काे 1,200 रुपए से बढ़ाकर 2,000 रुपए करने और मछली पकड़ने पर प्रतिबंध से संबंधित राहत सहायता काे 8,000 रुपए से बढ़ाकर 12,000 रुपए करने का भी आश्वासन दिया है.