तमिलनाडु में अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी मतमिलगा वेत्री कड़गमम (टीवीके) चुनावी मैदान में उतर रही है.पार्टी के महासचिव आधव अर्जुना ने चेन्नई की विल्लिवाक्कम विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है. चुनावी हलफनामे में उन्हाेंने अपनी कुल चल और अचल संपत्ति 197.52 कराेड़ रुपये बताई है.आधव अर्जुना के पास 180.03 कराेड़ रुपये की चल संपत्ति है. उनकी पत्नी डेजी अर्जुना के नाम पर 162.14 कराेड़ रुपये की चल संपत्ति दर्ज है. साल 2024-25 के लिए आधव ने अपनी कुल कमाई 11.10 कराेड़ रुपये दिखाई है. वहीं उनकी पत्नी की कमाई 6.85 कराेड़ रुपये रही. आधव अर्जुना ने हलफनामे में बताया कि वह बिजनेस करते हैं.