आईपीएल के तीसरे मैच में राजस्थान राॅयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स काे 8 विकेट से हराया है. टाॅस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सीएसके की बल्लेबाज़ी निराशाजनक रही और उन्हाेंने 57 के स्काेर पर ही अपने 6 विकेट गंवा दिए थे. जेमी ओवर्टन (43) उन्हें किसी तरह 127 के स्काेर तक लेकर गए. जवाब में वैभव सूर्यवंशी ने केवल 17 गेंदाें में 52 रनाें की पारी खेलते हुए पाॅवरप्ले में ही मैच सीएसके के हाथ से पूरी तरह छीन लिया.दूसरे ओवर की आख़िरी गेंद पर नांद्रे बर्गर ने संजू सैमसन (6) काे क्लीन बाेल्ड करते हुए राजस्थान राॅयल्स काे पहली सफलता दिलाई थी. इसके बाद अगले ओवर की आख़िरी गेंद पर जाेफ्रा आर्चर ने ऋतुराज गायकवाड़ (6) काे क्लीन बाेल्ड कर दिया. चाैथे ओवर की पहली गेंद पर ही बर्गर ने आयुष म्हात्रे काे गाेल्डन डक पर पवेलियन लाैटाया.
सीएसके ने 19 गेंद के भीतर ही सरफराज़ ख़ान काे इंपैक्ट सब के रूप में बुला लिया था.यह उनके द्वारा सबसे ज़ल्दी इस्तेमाल किया गया और आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे ज़ल्दी लिया गया इंपैक्ट सब था. हालांकि, वह भी उनके अधिक काम नहीं आया क्याेंकि शुरुआत में कुछ चाैके लगाने के बाद सरफराज़ भी 17 रन बनाकर आउट हाे गए.पाॅवरप्ले में ही 41 के स्काेर पर चार विकेट गंवा चुकी सीएसके काे उनके पुराने दिग्गज रवींद्र जडेजा ने अपने पहले और पारी के आठवें ओवर में दाे झटके दिए जिसमें सरफराज़ और शिवम दुबे के विकेट शामिल थे.यहां से ओवर्टन ने पारी काे संभालने की काेशिश की और एक छाेर से लड़ाई लड़ते रहे. आईपीएल में डेब्यू कर रहे कार्तिक शर्मा (18) ने उनके साथ 17 रन जाेड़े. कार्तिक के आउट हाेने के बाद ओवर्टन अकेले लड़ते रहे और आख़िरी ओवर में रन आउट हाेने से पहले उन्हाेंने 36 गेंदाें में 43 रनाें की शानदार पारी खेली.
राजस्थान के लिए आर्चर, बर्गर और जडेजा ने दाे-दाे विकेट चटकाए. स्काेर का पीछा करते हुए सूर्यवंशी ने मैट हेनरी के पहले ओवर में ही 18 रन बटाेर लिए थे. ख़लील अहमद ने दाे ओवर में केवल 11 रन देकर पाॅवरप्ले में सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल काे खामाेश रखा, लेकिन दूसरे छाेर से रन आते रहे. देखते ही देखते सूर्यवंशी ने केवल 15 गेंदाें में अपना पचासा पूरा किया जाे आईपीएल के इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज़ पचासा था. जायसवाल के साथ 6.2 ओवर में ही पहले विकेट के लिए 75 रन जाेड़ने के बाद सूर्यवंशी 17 गेंदाें में 52 रन बनाकर अंशुल कम्बाेज का शिकार बने.तीन नंबर पर आए ध्रुव जुरेल ने नाै गेंदाें की अपनी पारी में चार चाैके लगा दिए, लेकिन कम्बाेज ने उन्हें क्लीन बाेल्ड किया. नाैवें ओवर में 99 के स्काेर पर टीम का दूसरा विकेट गिरा.