जैन काॅन्फ्रेंस पंचम ज़ाेन महिला विभाग द्वारा भगवान महावीर जयंती के अवसर पर ब्लाइंड स्कूल में महाप्रसाद का आयाेजन किया गया, यह जानकारी अध्यक्ष कल्पना कर्णावट ने दी.यह उपक्रम श्रीमती पताशी बाई रतनचंद लुंकड़ मानव कल्याण ट्रस्ट (भाेसरी) द्वारा चलाए जा रहे ब्लाइंड स्कूल में किया गया.इस अवसर पर पंचम ज़ाेन की जनरल सेक्रेटरी सुनीता चाेरडिया, पब्लिसिटी और प्रमाेशन हेड आशा खिंवसरा, एग्जीक्यूटिव मेंबर अनिता नाहर, सुशीला बाेथरा, सुरेखा सांखला, कल्पना रांका, लीना कटारिया, प्रमिला कर्णावट आदि महिला सदस्य उपस्थित थीं. स्टूडेंट्स काे भगवान महावीर के जीवन की इंस्पायरिंग कहानियाें के ज़रिए गाइड़ किया गया. इस उपक्रम के बाद प्रिंसिपल दत्तात्रय कांबले ने धन्यवाद दिया.