महावीर जन्म कल्याणक श्रद्धा के साथ संपन्न

    01-Apr-2026
Total Views |
 
 

mahavir 
 
चिंचवड़ स्टेशन स्थित श्री आदेश्वर जैन मंदिर ट्रस्ट द्वारा भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महाेत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया. इस पावन अवसर पर प्रातःकाल की शुरुआत जीव दया के भाव के साथ की गई, जिसमें पक्षियाें एवं पशुओं काे आहार खिलाया गया, जाे भगवान महावीर के अहिंसा और करुणा के संदेश काे जीवंत करता है.मंदिर परिसर में दिन भर विविध धार्मिक कार्यक्रमाें का आयाेजन किया गया. भक्ताें ने भगवान महावीर की पूजा-अर्चना, अभिषेक एवं आध्यात्मिक प्रवचनाें में सहभाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया. पूरे चिंचवड़ क्षेत्र में मिठाइयाें का वितरण किया गया. संध्या समय भव्य ‘रात्रि यात्रा’ का आयाेजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं े बड़ी संख्या में भाग लिया. शाेभायात्रा में भक्ति संगीत, सजावट एवं धार्मिक झांकियाें ने सभी का मन माेह लिया और पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हुआ. कार्यक्रम का समापन महाप्रसाद (स्वामी वात्सल्य) के आयाेजन के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने साद ग्रहण किया. इस सफल आयाेजन का नेतृत्व ट्रस्ट के अध्यक्ष तुषार रांका एवं उपाध्यक्ष इंद्रमल पुनमिया ने किया.साथ ही ट्रस्टीगण विनाेद, श्रीमल, अल्पेश साेलंकी, राजू रांका, सुनील साेनिगरा, मेहुल दाेशी एवं सचिन साेनिगरा का विशेष याेगदान रहा