निगड़ी में शाेभायात्रा में महिलाओं का जाेरदार सहभाग

    01-Apr-2026
Total Views |
 

nigadi 
 
श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन ट्रस्ट की ओर से निगड़ी प्राधिकरण में महावीर जन्म कल्याणक महाेत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. सुबह जलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा और महाआरती की गई. प्राधिकरण परिसर से एक बड़ी शाेभायात्रा निकाली गई. हजाराें भक्ताें ने महाप्रसाद का लाभ उठाया. इस माैके पर आचार्य गुलाब भूषण महाराज ने अपनी अमृतवाणी से प्रवचन दिए. इस अवसर पर डिप्टी मेयर शर्मिला बाबर, काॅर्पाेरेटर अमित गावड़े, राजू मिसाल, शैलजा माेरे, पूर्व नगरसेवक आर. एस. कुमार माेरेश्वर भाेंडवे, संजाेग वाघेरे, ट्रस्ट प्रेसिडेंट अजीत पाटिल, सुदीन खाेत, वीरेंद्र जैन शांतिनाथ पाटिल, उमेश पाटिल धनंजय चिंचवाड़े, अविनाश भाेकरे, प्रकाश शेडबाले, सुरगाेंडा पाटिल, वर्धमान पांडे, विजय भीलवाड़े और दूसरे गणमान्य उपस्थित थे. शाेभायात्रा में महिलाओं की उपस्थिति उलेखनीय थी.इस अवसर पर हुए ब्लड डाेनेशन कैंप में 108 लाेगाें ने ब्लड डाेनेट किया और 25 लाेगाें ने आंखें दान करने का संकल्प लिया. साथ ही महिलाओं के लिए कैंसर डायग्नाेसिस कैंप लगाया गया. पालकी समाराेह के दाैरान काेल्हापुर से आई झांझ टीम, रथ और सुरभि बैंड का शाेभायात्रा आकर्षण का केंद्र रहा.