ओडिशा के घने जंगलाें के बीच छिपा गुंडिचा घाघी वाॅटरफाॅल प्रकृति और आस्था का अनाेखा संगम है, यह मशहूर झरना 60 फीट की उंचाई से गिरता है. यह जलप्रपात घटगांव के पास स्थित है और अपने चाराें ओर फैली हरियाली के लिए मशहूर है. जब पानी उंची चट्टानाें के बीच से रास्ता बनाते हुए नीचे गिरता है, ताे एक दुधिया सफेद चादर जैसा नजारा बनता है.