मनपा के टैक्स कलेक्शन और असेसमेंट विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025- 2026 में 947 कराेड़ रुपये का भारी टैक्स इकट्ठा किया है. मनपा ने दूसरी बार 950 कराेड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है और यह टैक्स कलेक्शन विभाग के लिए ‘मील का पत्थर’ बन गया है. 7 लाख 32 हजार प्राॅपर्टी मालिकाें में से 6 लाख 27 हजार 790 प्राॅपर्टी मालिकाें ने टैक्स दिया है. महापाैर रवि लांडगे और आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी के साथसाथ सभी पदाधिकारियाें ने टैक्स देने वाले करदाताओं का शुक्रिया अदा किया है.अभी पिंपरी-चिंचवड़ शहर में रेजिडेंशियल, नाॅन-रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल और अन्य मिलाकर करीब 7 लाख 32 हज़ार प्राॅपर्टीज रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से 6 लाख 27 हज़ार 790 प्राॅपर्टी मालिकाें ने अपना टैक्स भरा है. हर साल टैक्स देने वालाें की संख्या बढ़ रही है और नागरिकाें से भी अच्छा रिस्पान्स मिल रहा है.
टैक्स कलेक्शन और टैक्सेशन विभाग ने गत वर्ष 940 कराेड़ का टैक्स इकट्ठा किया था. इस वर्ष टैक्स कलेक्शन विभाग के कर्मचारी तीन महीने तक मनपा चुनाव के काम में लगे रहे. इससे टैक्स कलेक्शन पर असर पड़ा. नहीं ताे 1 हज़ार कराेड़ से ज़्यादा टैक्स इकट्ठा हाेता.मनपा की अभय याेजना काे नागरिकाें का इस बार भी अच्छा रिस्पान्स मिला बकाया प्राॅपर्टी मालिकाें काे राहत देने के लिए मनपा ने अभय याेजना लागू की थी. इस याेजना के अंतर्गत 1 से 31 मार्च तक 83 हज़ार 470 बकायेदाराें काे फायदा हुआ है. 31 दिनाें में कुल 197 कराेड़ 18 लाख रुपये प्राॅपर्टी टैक्स जमा हुआ है.इन प्राॅपर्टी मालिकाें काे 45 कराेड़ 13 लाख रुपये की छूट मिली है. इस याेजना से लाेगाें काे बड़ी आर्थिक राहत मिली है और मनपा के राजस्व में भी काफी बढ़ाेतरी हुई है.
टैक्स देने वाली प्राॅपर्टी के आंकड़े इंडस्ट्रियल -4 हजार 783 रेसिडेंशियल -5 लाख 52 हजार 42 नाॅन-रेसिडेंशियल - 52 हजार 211 मिक्स्ड - 13 हजार 674खाली ज़मीन - 5 हजार 49 अन्य - 31 कुल 6 लाख 27 हजार 790 वर्ष के दाैरान टैक्स कलेक्शन का बढ़ता ग्राफ 2018-19 : 471 कराेड़ 2019-20 : 480 कराेड़ 2020-21 : 553 कराेड़ 2021-22 : 628 कराेड़ 2022-23 : 816 कराेड़ 2023-24 : 977 कराेड़ 2024-25 : 940 कराेड़ 2025-26 : 947 कराेड़.