केंद्र सरकार ने रविवार काे फैसला लिया है कि अब राशन की दुकानाें के साथ-साथ पेट्राेल पंप पर भी केराेसिन मिल सकेगा. अब सरकारी तेल कंपनियां तय किए गए पेट्राेल पंपाें से भी केराेसिन रख और बांट सकेंगी.हर जिले में राज्य सरकार या केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन अधिकतम 2 पेट्राेल पंप चुनेंगे, जहां यह सुविधा दी जाएगी. इन पेट्राेल पंपाें पर अधिकतम 5 हजार लीटर तक केराेसिन रखा जा सकेगा. सरकार ने सप्लाई आसान बनाने के लिए 60 दिनाें के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नियमाें ें ढील दी है, ताकि जरूरतमंद परिवाराें तक तेल समय पर पहुंच सके. सरकार ने ये फैसला अमेरिका-इजराइल के ईरान संघर्ष के कारण लिया गया है. मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण भारत में गैस, पेट्राेलडीजल की कमी है.