पुणे जिला परिषद को ई-गवर्नेंस में राज्य में प्रथम स्थान

    01-Apr-2026
Total Views |

bfsbf


पुणे, 31 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)


 मुख्यमंत्री के 150 दिनों के ई-गवर्नेंस सुधार कार्यक्रम के तहत हुए मूल्यांकन में पुणे जिला परिषद को 200 में से 196.25 अंक प्राप्त हुए. पुणे ने राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है. सेवाकर्मी कार्यक्रम में भी जिला परिषद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों जिला परिषद पुणे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटिल को प्रमाणपत्र देकर शनिवार (28 मार्च) को मुंबई स्थित सह्याद्री सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री के 150 दिनों के ई-गवर्नेंस सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के सरकारी कार्यालयों की कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया गया. इसमें सात महत्वपूर्ण घटकों जैसे कार्यालय की वेबसाइट, आपले सरकार प्रणाली, ई-ऑफिस, कार्यालयीन डैशबोर्ड, वाट्सएप, चैटबॉट, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग तथा भौगोलिक सूचना प्रणाली में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यालयों का चयन किया गया. गजानन पाटिल की दूरदर्शी सोच के तहत जिला परिषद ने डिजिटल प्रशासन के क्षेत्र में अभिनव पहल करते हुए नागरिकों को अधिक सरल, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई हैं.